सीएम तीरथ सिंह रावत कुछ देर में राज्यपाल को सौंप सकते हैं इस्तीफा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कुछ देर बाद राज्यपाल को इस्तीफा सौंप सकते हैं। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने मीडिया के सामने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि कोविड महामारी से काफी निजात पाए हैं, लेकिन साथ है जो हमारे ट्रांसपोर्ट थे, टूरिज्म विभाग था, उनको काफी कठिनाई आई है, ऐसे लोगो केलिए बिजली पानी वो भी एक समस्या रही है, उनको कुछ सुविधाएं जो माफ की जा सकती थीं, वो किया है। इसको लेकर राहत सहायता देने के लिए बहुत कदम उठाए हैं जिसमें लगभग 2 हजार करोड़ राहत सहायता प्रदान हम लोग करने जा रहे हैं. सभी बिंदुओ को छुआ, स्वास्थय एंव परिवार कल्याण, उर्जा परिवहन, महिला एंव बाल विकास, इन विभागों में ऐसे 2 हजार करोड़ की सहायता दी है, अलग-अलग मद से दी है।

यह भी पढ़ें -   आखिर भीमसेनी कपूर आखिर इतना खास क्यों माना जाता है?

उन्होंने बताया कि हर विभाग में हम नियुक्तियां करने जा रहे हैं। ये हमारा तैयार था केवल मुझे घोषणा करनी थी, रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। राजकीय विभागों मे सीधी भर्ती को पूर्ण कर, 20 हजार नियुक्तियां प्रदान करने का प्रयास किया है। ऐसे 22 हजार 340 संख्या बनती है। साथ ही कक्षा 11 और 12 के छात्रों के लिए अपना लैपटॉप, ये हमने किया है।

वार्ता में मुख्य रूप से सुबोध उनियाल, अरविंद पांडे, विधायक राजेश शुक्ला के साथ इसके अलावा, मुख्य सचिव ओमप्रकाश, मुख्य सलाहकार शत्रुघ्न सिंह भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   आखिर भीमसेनी कपूर आखिर इतना खास क्यों माना जाता है?

इधर तीरथ सिंह रावत के देहरादून लौटते ही हलचल तेज़ हो गई है। देहरादून में बीजेपी के विधायक जुटने लगे हैं। बीजेपी के राज्य में 56 विधायक हैं। कुछ देर बाद वह गवर्नर से मिल सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को दोपहर 3 बजे पार्टी मुख्यालय में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। प्रदेश के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की अध्यक्षता में बैठक होगी। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की मौजूदगी में देहरादून में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें मौजूदा विधायकों में से नया नेता चुना जाएगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440