डॉ0 भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सीएम ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भारत रत्न डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। ‘डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयन्ती’ की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि भारतीय लोकतंत्र में संविधान निर्माता बाबा साहेब अम्बेडकर का महत्वपूर्ण योगदान है। वे जीवन पर्यन्त मानवता की सेवा में समर्पित रहे। बाबा साहेब का यह सपना था, कि भारत में जातिवाद खत्म हो, सामाजिक समानता के अवसर हों, अधिकारों की रक्षा हो। हमारे संविधान में देश के प्रत्येक नागरिक को, चाहे वह किसी भी जाति, संप्रदाय या पंथ से हो, समानता का अधिकार प्राप्त है। यह बाबा साहेब की ही देन है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   फर्जी TET सर्टिफिकेट से बनी थी सरकारी टीचर की नौकरी! उत्तराखंड में बड़ा खुलासा, तीन शिक्षक निलंबित
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440