सीएम की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव

खबर शेयर करें

समाचाचर सच, देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 22 मार्च को सीएम में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद से ही वह होम आइसोलेशन में हैं। उनकी पत्नी में भी हाल ही में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे है। इन सबके बीच मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 22 मार्च को सीएम कोरोना की चपेट में आए थे। उन्होंने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी थी। मुख्यमंत्री के कोरोना संक्रमित होने के बाद एहतियातन उनकी पत्नी रश्मि त्यागी रावत, पुत्री, सास और मुख्यमंत्री स्टाफ के छह कार्मिकों सहित कुल नौ व्यक्तियों की कोरोना जांच के मद्देनजर सैंपल लिए गए। इन सभी नौ सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई। हालांकि, बीते बुधवार को सीएम की पत्नी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें -   UKPSC में हल्द्वानी की वर्षा जोशी का जलवा, प्रदेश में हासिल की दूसरी रैंक
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440