समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को आयोजित सर्वदलीय बैठक में निर्णय लिया है कि अब शराब की दुकानें 2 बजे अन्य दुकानों के साथ बंद होंगी।
ज्ञात हो कि कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य सरकार ने सम्पूर्ण उत्तराखण्ड में आवश्यक सेवायें छोड़कर सभी दुकानें 2 बजे तक ही खोले जाने का निर्णय लिया था। उसमें शराब की दुकानें सायं सात बजे तक खुल रही थी। जिससे जनता व व्यापारियों में आक्रोश था। आखिरकार शनिवार मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को सर्वदलीय बैठक में यह निर्णय लेना पड़ गया।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का यह मानना था कि शराब की दुकानों में भारी भीड़ हो रही है। जिससे कोविड-19 संक्रमण फैलने की ज्यादा आशंका बनी हुई है। जिसको देखते हुए उन्होंने निर्णय लिया कि शराब की दुकानें भी 2 बजे अन्य दुकानों के साथ हो जाएंगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















