समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के ओएसडी ऊर्बा दत्त भट्ट की पत्नी वर्षा भट्ट का कोरोना संक्रमण के चलते गुरुवार सुबह निधन हो गया। ऊर्बा दत्त भट्ट स्वयं भी कोरोना पॉजिटिव हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। साथ ही उनकी साली और पुत्री भी कोरोना संक्रमित हैं। वर्षा भट्ट शिक्षा विभाग में लेक्चरर के पद कार्यरत थी। प्रतिनियुक्ति पर वे संस्कृत शिक्षा में उपनिदेशक के पद पर तैनात थीं।
जानकारी के अनुसार कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती वर्षा भट्ट की तबियत बीती रात ज्यादा खराब हो गयी थी, उन्हें इन्द्रेश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात उनकी मौत हो गई।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


