समाचार सच, देहरादून। पुलिस क्षेत्राधिकारी डालनवाला ने राजपुर थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मालखाने का भी निरीक्षण किया।
आज पुलिस क्षेत्राधिकारी डालनवाला के द्वारा थानाध्यक्ष राजपुर की उपस्थिति में थाना राजपुर का अर्ध वार्षिक निरीक्षण किया गया जिसके अंतर्गत क्षेत्राधिकारी के द्वारा मालखाने का निरीक्षण किया गया, जिसमें मालखाने के अंदर की व्यवस्था रखरखाव एवं संपूर्ण सरकारी संपत्ति को चेक किया गया।उन्होंने थाना राजपुर के असलाहों का भी निरीक्षण किया। थाना राजपुर के अधिकारी, कर्मचारी को अपनी उपस्थिति में वेपन हैंडलिंग कराई गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी डालनवाला के द्वारा थाना राजपुर की मेस का निरीक्षण किया गया, जिसमें मेस की साफ-सफाई को चेक किया गया एवं मेस में अधिकारियों, कर्मचारियों हेतु बनने वाले भोजन संबंधित जानकारी ली गई। कर्मचारियों के बैरिक का निरीक्षण किया गया। साफ सफाई भी चेक गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी डालनवाला ने थाना राजपुर के कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण भी किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी डालनवाला ने थाना राजपुर की समस्त रजिस्टरों का निरीक्षण किया गया समस्त रजिस्टर अध्यावधिक पाए गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी डालनवाला ने थाना राजपुर के समस्त अधिकारी, कर्मचारियों का सम्मेलन लिया गया, जिसमें समस्याओं एवं सुझाव की जानकारी ली गई।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












