दून में कोचिंग कर रहा छात्र 50 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा गया

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। यहां कोचिंग कर रहे एक छात्र को पुलिस ने 50 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी छात्र उत्तरकाशी से आकर दून में कोचिंग कर रहा था। आरोपी गिरफ्तारी के समय बाइक से अफीम की डिलीवरी देने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी की बाइक सीज करते हुए उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक शनिवार रात नशा सामग्री लेकर एक व्यक्ति के शांति विहार, लाडपुर क्षेत्र में आने की सूचना मिली। सूचना पर एसएसआई नवीन जोशी ने टीम के साथ मुखबिर के बताये गये जगह पर पहुंच गये। रास्ते में बाइक आते हुए सवार एक युवक को पकड़ कर उसकी तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से 50 ग्राम की अफीम बरामद हुई। पकड़े गये आरोपी की पहचान विनोद सिंह भंडारी (24) पुत्र जयेंद्र सिंह निवासी सिरा, गाडौली तहसील चिन्यालीसौड़ जिला उत्तरकाशी के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता था। लॉकडाउन में नौकरी चली गई। हाल में वह दून में रहकर निजी कोचिंग संस्थान से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। उसने गांव में चोरी से अफीम की खेती की। वहां से उसने अफीम जमा की। जिसे हाल में उसने बेचने की प्रयास किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   यूकेएसएसएससी ने जारी किया 15 समूह-ग भर्तियों का कैलेंडर, जानिए कब आएंगे विज्ञापन और कब होंगी परीक्षाएं
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440