कॉफी के यह चमत्कारी फायदे, जो आपको एक्टिव रहने में मदद करते हैं

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। कॉफी पीने में जितनी स्वादिष्ट होती है सेहत पर भी उतनी ही प्रभावी साबित होती है। बहुत से लोग अपने दिन की शुरुआत भी कॉफी से करना पसंद करते हैं क्योंकि इससे उनके शरीर में कॉफी पीने के तुरंत बाद ही ऊर्जा का संचार होता है और उनकी इंद्रियां खुल जाती हैं। कई बेहद सक्सेसफुल लोग भी चाय या किसी और पेय पदार्थ की जगह कॉफी पीना ही पसंद करते हैं। एनर्जी देने में बेहद कारगर इस अरोमा वाली स्वादिष्ट कॉफी के ढेरों और भी फायदे हैं जिनसे आप अनजान होंगे।

कॉफी क्या है
कॉफ़ी कड़वी और गर्म तासीर की होती है। कॉफ़ी कफ और वात को कम करने वाली हृदय को स्वस्थ रखने वाली, दुर्गन्धनाशक और स्फूर्ति प्रदान करने वाला होती है। यह पाइल्स, दस्त, सिरदर्द, संधिवात, आमवात, निद्रा तथा शारीरिक जड़ता नाशक होती है. कॉफी को अल्प मात्रा में सेवन करने से सांस संबंधी समस्या में लाभ मिलता है। कॉफी में उपस्थित रस कैफीन के कारण यह मूत्र संबंधी बीमारी, मस्तिष्क तथा हृदय को उत्तेजित करने में मदद करती है। कॉफ़ी के रस का प्रयोग हृदय संबंधी बीमारी तथा किडनी के सूजन को कम करने में भी सहायता करती है। इसका मस्तिष्क को उत्तेजित करने वाली या केंद्रीय नाड़ी संस्थान पर उत्तेजक प्रभाव होने के कारण सेवन के बाद व्यक्ति अपने को प्रसन्न महसूस करता है।

कॉफी के फायदे
माइग्रेन में
आजकल के जीवनशैली के कारण माइग्रेन की समस्या बहुत लोग परेशान रहते हैं। कॉफ़ी के अपरिपक्व बीजों का काढ़ा बनाकर 15-20 मिली मात्रा में पीने से आधासीसी (आधे कपाल में वेदना) में दर्द, आमवात, संधिवात तथा सिर दर्द कम होता है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के 5 जिलों में बदलेगा मौसम, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार; घाटियों में कोहरे की चेतावनी

फिजिकल परफोर्मेंस को बेहतर करती है
अगर आप एक्सरसाइज या वर्कआउट करने से एक घंटे पहले कॉफी का सेवन करेंगे तो अपनी परफोर्मेंस बूस्ट होती महसूस कर पाएंगे। कॉफी शरीर में एड्रनिल लेवल्स को बढ़ाती है जो फिजीकल परफोर्मेंस के लिए आपको तैयार करता है।

यह भी पढ़ें -   जरूरतमंद परिवारों को मिठाई, खिलौने और दिवाली का सामान देकर मनाया पर्व, उपहार पाकर खिले बच्चों के चेहरे

फोकस करने में मदद मिलती है
दिन में 1-6 कप कॉफी पीने से फोकस करने की क्षमता बढ़ती है और मेंटल अलर्टनेस में भी इजाफा होता है।

दिल के लिए फायदेमंद कॉफ़ी
संतुलित मात्रा में कॉफ़ी का इस तरह से सेवन करने से दिल स्वस्थ रहता है। घी में भूना हुआ कॉफ़ी के चूर्ण से बनाया काढ़ा दिल के लिये फायदेमंद होता है।

शरीर को स्वस्थ रखती है
कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में मौजूद नकारात्मक सूक्ष्म जीवों से शरीर की रक्षा करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440