बेटे पर झूठा आरोप लगाने का एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने युवक पर पुत्र पर झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा है। एसएसपी को सौंपे शिकायती पत्र में वार्ड नंबर 37 जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी विद्या देवी ने कहा है कि उसके पुत्र हृदयेश कुमार पर क्षेत्र का ही युवक मन्नू गोस्वामी पुत्र रमेश गोस्वामी आये दिन झूठे आरोप लगाते रहता है। इतना ही नहीं वह सोशल मीडिया पर भी उसके साथ गाली गलौज करता रहता है। इतना ही नहीं उसे जान से मारने की धमकी दी जाती है। महिला का कहना है कि आरोपी युवक उन्हें ऊंची पहुंच का वास्ता देकर झूठे मामले में फंसाने की धमकी देता रहता है। पीड़िता ने एसएसपी से पुत्र की जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसने आरोपी के साथ ही उसकी माता सुधा गोस्वामी व पत्नी दीपा गोस्वामी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र सौंपने वालों में अल्का आर्या, गीता मौर्या, बसंती, ममता, रूकमा आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026:नवरात्रि के नवें दिन मां महागौरी माता की कैसे की जाती है पूजा जानें विधि, मंत्र, आरती और पौराणिक कथा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440