अपर जिलाधिकारी के जनता दरबार में पेयजल, सड़क, पेंशन, अतिक्रमण व विद्युत आदि शिकायतें दर्ज, मौके पर हुआ कई समस्याओं का समाधान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने बुधवार को जनता दरबार में फरियादियों द्वारा मुख्यतयाः पेयजल, सडक, पेंशन, खनन, अतिक्रमण,विद्युत आदि की समस्या से सम्बन्धित शिकायतें दर्ज हुई, दर्ज शिकायतों में अधिकांश शिकायतों का श्री जोशी द्वारा समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण किया एवं अपर जिलाधिकारी ने दूरभाष से वार्ता कर एवं मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में समस्याओं का निस्तारित करते हुए अवगत कराने के भी निर्देश दिए। (क्रमशः नीचे देखिए)

गौला खनन संघर्ष समिति द्वारा बताया गया कि गौला एवं नंधौर नदी में वाहनों द्वारा ओवरलोड रेता लाई जा रही है जो नियम विरूद्व है। संघर्ष समिति ने वाहन पंजीकरण के अनुरूप वजन की अनुमति देने का आग्रह किया। जिस पर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि खनन विभाग से वार्ता कर समस्या का समाधान किया जायेगा। कमलेश अधिकारी उत्तम कालोनी हल्द्वानी ने बताया कि प्रार्थीनी की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है व बेरोजगार भी है अतः प्रार्थीनी का बीपीएल कार्ड बनाने के अनुरोध किया। जिस पर श्री जोशी ने जिला पूर्ति अधिकारी को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश मौके पर दिये। जय श्री राम कॉलौनी रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के लोगो द्वारा बताया कि 02 विद्युत पोल जयश्री कॉलोनी के लिए स्वीकृत किये गये थे। लेकिन वर्तमान तक विद्युत पोल नहीं लगाये गये। जिस पर अपर जिलाधिकारी ने अधीशासी अभियन्ता विद्युत को जॉच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। (क्रमशः नीचे देखिए)

इसके साथ ही जनता दरबार में पान गिरी गोस्वामी निवासी तीनपानी ने सीसी मार्ग निर्माण खनन न्यास निधि से करवाने का अनुरोध किया, मोहन पुत्र बृजवासी बरेली रोड हल्द्वानी ने बताया कि उनके पास भूमि नहीं भूमि दिलाने की मांग की, शिव विहार सैक्टर 03 फेस 01 के लोगों द्वारा बताया गया कि आरके टेन्ट हाउस रोड कुसुमखेडा में वर्षाकाल में जलभराव हो जाता है सीसी मार्ग निर्माण कराने की मांग की, अमित कुमार निवासी कुसुमखेडा ने बताया कि नैन्सी कॉनवेंट बोडिंग स्कूल ज्योलिकोट में कार्यरत है उन्हें कॉलेज प्रशासन द्वारा वेतन नहीं दिया गया श्री अमित कुमार ने वेतन दिलाने का अनुरोध किया।
जनता दरबार में नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार के साथ ही लोनिवि, सिंचाई, जलसंस्थान व समाज कल्याण आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी जेल के बाहर खूनी साजिश का शक! बाजपुर से पीछा करते हुए पहुंचे बदमाश, पुलिस ने 3 को दबोचा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440