उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष को दी बधाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, महामंत्री पीके अग्रवाल, नवीन जोशी, वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्य मंत्री मनीष कुमार, आशीष सैनी, आदेश सैनी, श्रीमती लक्ष्मी कपूर, मधु थापा, अब्दुल कादिर, अशोक मल्होत्रा, पीयूष गौड, सुनील सैनी, अमन बत्रा ने चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त होने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष गणेश गोदियाल व चार कार्यकारी नवनियुक्त अध्यक्षों समेत अन्य नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष कुमार ने कहा कि इन सभी महानुभावों की नियुक्ति से कांग्रेस पार्टी को एक नई ऊर्जा मिलेगी और 2022 में कांग्रेस पार्टी हरीश रावत के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। कांग्रेस हाईकमान ने जो पूर्व मुख्यमंत्री समेत अन्य नवनियुक्त नेताओं पर भरोसा जताया है उसके लिए कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व देश के अन्य वरिष्ठ सभी नेताओं को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें -   लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव में मतदान जारी, 1053 व्यापारी चुनेंगे अपना नया नेतृत्व

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440