कांग्रेस एआईसीसी सदस्य का आरोप, प्रशासन कर रही कंटेनमेंट जोनों की उपेक्षा, दिया धरना

खबर शेयर करें

शासन-प्रशासन कंटेनमेंट जोनों के नाम पर गरीबों के साथ कर रही अपराधियों जैसा व्यवहार: सुमित

समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस एआईसीसी सदस्य सुमित हृदयेश ने प्रशासन पर कंटेनमेंट जोनों की उपेक्षा का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कंटेनमेंट जोनों के नाम पर सरकार व प्रशासन गरीबों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार कर रही है। जिसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए। इसे लेकर वह राजपुरा गली नंबर तीन में बनाये गये कंटेनमेंट जोन के पास धरने पर बैठे। उनके इस धरने को कार्यकर्ताओं के साथ ही कंटेनमेंट जोन के लोगों ने भी समर्थन दिया और पुलिस-प्रशासन व सरकार के प्रति जमकर आक्रोश जताया।
धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता सुमित हृदयेश का कहना था कि राजपुरा गली नंबर तीन को प्रशासन ने एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित पाये जाने पर कंटेनमेंट जोन बना दिया। अब चूंकि दूसरे टेस्ट में पॉजिटिव पाये गये सख्श की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। तीन बार पूरे क्षेत्र की स्क्रीनिंग कराई जा चुकी है और कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया है। बावजूद इसके प्रशासन क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन से मुक्त नहीं कर रहा है। यहां तक कि कंटेनमेंट जोन में प्रशासन ने राशन व जरूरत का सामान लोगों को उपलब्ध कराने की जहमत नहीं उठाई है।
कंटेनमेंट जोन के संबंध में वह दो दिन से अधिकारियों से संपर्क स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अधिकारी फोन तक रिसीव नहीं कर रहे हैं। उनका आरोप है कि कंटेनमेंट जोन के नाम पर सरकार व प्रशासन गरीबों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार कर रही है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनका यह भी आरोप है कि कंटेनमेंट जोन में साफ-सफाई न होने से डेंगू मलेरिया व डायरिया जैसी महामारी फैलने का खतरा भी उत्पन्न हो गया है। सुमित हृदयेश ने सरकार व प्रशासन को चेताया कि वह पहले से परेशान जनता का कंटेनमेंट जोन के नाम पर उत्पीड़न करना बंद करे। यदि ऐसा नहीं किया गया तो जनता सड़कों पर उतरने को बाध्य होगी। इधर धरने की सूचना पर राजपुरा चौकी प्रभारी जितेंद्र सोराड़ी मौके पर पहुंचे। उन्होंने उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर आश्वासन दिया कि जल्द ही क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर दिया जाएगा। इसके बाद इस चेतावनी कि साथ धरना स्थगित किया गया कि यदि क्षेत्र कंटेनमेंट जोन से मुक्त नहीं किया गया तो पुनः धरना दिया जाएगा।
धरने को पार्षद राधा आर्या, विनोद कुमार, कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू, ध्रुव कश्यप के अलावा कंटेनमेंट जोन के निवासियों ने अपना समर्थन दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड की औषधीय विरासत को मिला नया दस्तावेज, मुक्त विश्वविद्यालय में जड़ी-बूटियों पर आधारित संदर्भ पुस्तक का विमोचन
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440