कांग्रेस व आप, दोनों दलों का जन सरोकारों से कोई वास्ता नहीं : मदन कौशिक

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी कांग्रेस की बी टीम है और दोनों का ही जन सरोकारो से कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने दोनों ही दलों के मुख्यमंत्री आवास कूच को दोनों का शक्ति प्रदर्शन बताया और कहा कि कांग्रेस राजनैतिक अस्तित्व को तलाश रही है तो आप को राजनैतिक ज़मीन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पूरे कोरोना काल में कांग्रेस नकारात्मक वातावरण बनाने और आम लोगों के बीच भय का वातावरण बनाकर व्यवस्था में खामिया ढूढ़ती रही जबकि भाजपा संगठन दिन रात लोगों की सेवा में जुटा रहा। तमाम तरह की दिक्कतों के बावजूद सरकार ने गरीबो को राशन उपलब्ध कराने से लेकर कीमतों को नियंत्रण में रखा।

यह भी पढ़ें -   आखिर भीमसेनी कपूर आखिर इतना खास क्यों माना जाता है?

उन्होंने कहा कि सरकार ने रोजगार की दिशा में अनेक कदम उठाए तो कोविड काल में लोगों के जीवन की रक्षा के लिए हर कोशिश की। वहीं दोनों ही दलों का असली चेहरा भी इस दौरान उजागर हो गया। आप का ओक्सिजन सिलेन्डर की कालाबाजारी और अस्पतालो में जान बूझकर बेड व सिलेण्डर डम्प करने से हजारों जाने गई। उतराखण्ड के कोटे की आक्सीजन व लॉकडाउन में लोगों को बॉर्डर पर उतारने को लोग कभी नहीं भूल पायंगे। हरिद्वार कुम्भ में जो भी अनियमितताएं सामने आयी उसकी जांच चल रही है लेकिन कुम्भ को कोरोना स्प्रेडर घोषित करने में लगी कांग्रेस और आप सनातन परम्परा को बदनाम कर रहे हैं जिसे देवभूमि की जनता माफ़ नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें -   चंद्रमा को जल अर्पित करने का सही तरीका क्या है और इस दौरान कौन सा मंत्र पढ़ना अच्छा होगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440