समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड भाजपा के जिला कार्यकारिणी के विस्तार के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने सभी जिलों की कार्यकारिणी भंग कर नये चेहरों को अपनी कार्यकारिणी में जगह दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के संगठनात्मक जिला एवं महानगर इकाइयों के कार्यकारी अध्यक्षों की घोषणा कर दी है।
ये जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन महारा के अनुमोदन के उपरान्त – जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा में भूपेन्द्र सिंह भोज, जिला काग्रेस कमेटी बागेश्वर में भगत सिंह डसीला, जिला कांग्रेस कमेटी डीडीहाट में मनोहर टोलिया, जिला कांग्रेस कमेटी चमोली मे मुकेश नेगी, जिला कांग्रेस कमेटी पछुवादून में लक्ष्मी अग्रवाल, महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून मे डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी, महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार मे सतपाल ब्रहमचारी, जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ग्रामीण मे राजीव चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी रूड़की ग्रामीण मे विधायक विरेन्द्र जाति, जिला कांग्रेस कमेटी नैनीताल मे राहुल छिमवाल, जिला कांग्रेस कमेटी पिथौरागढ, अंजु लुंठी, जिला काग्रेस कमेटी रूद्रप्रयाग मे कुंवर सिंह सजवाण, महानगर कांग्रेस कमेटी काशीपुर मुशर्रफ हुसैन, महानगर कांग्रेस कमेटी रूद्रपुर में सी.पी. शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी उधमसिंह नगर में हिमांशु गाबा, जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी में मनीष राणा एवं जिला कांग्रेस कमेटी पुरोला में दिनेश चौहान को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



