अस्पताल की बदहाली को लेकर कांग्रेस ने फूंका पुतला

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय हॉस्पिटल की बदहाली के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन कर सीएम व अस्पताल प्रशासन का पुतला दहन किया।
कांग्रेस के जिला महामंत्री हेमन्त साहू नेतृत्व दर्जनों कार्यकर्ता सोमवार को बुद्धपार्क में एकत्र हुए। जहां उन्होंने एसटीएच की बदहाली को लेकर जोरदार प्रदर्शन व नारेबाजी की और प्रदेश के सीएम व अस्पताल प्रशासन का पुतला आग के हवाले कर दिया।
इस मौके पर साहू का कहना था कि एसटीएच की व्यवस्थाओं का यह हाल है कि वहां भर्ती मरीज आये दिन अस्पताल प्रशासन के दुर्व्यवहार के चलते मरीज वहां रहना पसंद नहीं कर रहा है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल में कोरोना के मरीज़ों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार हो रहा है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मरीज़ों को ऑक्सीजन तक नहीं मिल पा रही है। जिसकी वजह से दो दिन पूर्व हल्द्वानी के मरीज की मौत हो गयी उसके वावजूद भी सरकार आँखे मूंद के बैठी है।
कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट व दीपा खत्री ने कहा कि अस्पताल से मरीजों के भगाने से अंदाज लगाया जा सकता है कि अस्पताल में क्या व्यवस्थायें चल रही है। अगर अस्पताल प्रशासन सही से कार्य कर रहा होता तो वहां से मरीज भागने को मजबूर नहीं होते।
पुतला दहन पार्षद हेमन्त शर्मा मोना, जाकिर अन्सारी, पूर्व पार्षद सुमित कुमार, सतनाम सिंह, अरविन्द शर्मा, हरीश आर्या, किरन माहेश्वरी, पंकज अधिकारी, विकास तिवारी, सागर कुमार, सचिन राठौर, राजू बिष्ट, पंकज कश्यप सहित आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   एमबीपीजी कॉलेज में मतदान के दौरान झड़प और मारपीट, पैसे बांटने का वीडियो भी सामने आया, मतगणना शुरू
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440