नैनीताल उधमसिंह नगर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने किया नामांकन

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने अपना नामांकन करा लिया है। नामांकन से पहले प्रकाश जोशी ने गाबा चौक से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया। नामांकन के दौरान प्रत्याशी जोशी के साथ नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़, जसपुर विधायक आदेश चौहान और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश मौजूद रहे। जहां उन्होंने एक सुर में कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के जीत का दंभ भरा।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि इस बार बदलाव का माहौल दिख रहा है। केंद्र सरकार का काम निराशाजनक रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने साल 2014 और 2019 में जो वादा किया था, वो अधूरा है। महंगाई, भ्रष्टाचार, पलायन, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था ये सभी बड़े मुद्दे हैं, लेकिन ये सब मुद्दे अब गायब हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के जल, जंगल, जमीन को आज भ्रष्टाचार का स्वरूप देते हुए एक गठजोड़ बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों को अभी तक सजा नहीं मिल पाई है। दलित बेटियों के साथ बलात्कार हो रहा है। साथ ही दलितों का उत्पीड़न हो रहा है। नौजवानों के रोजगार के साथ खिलवाड़ हो रहा है। यूकेएसएसएससी जैसी संस्था में भी भ्रष्टाचार की जड़े गहरी हो चुकी है। नतीजन, अब जनता बदलाव चाहती है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का लक्ष्य एक है। जनता खुद निर्णय लेगी और बीजेपी को जवाब देगी।

यह भी पढ़ें -   16 मार्च २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440