समाचार सच, हल्द्वानी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कांग्रेस पर ब्लैकमेलर पत्रकार के साथ मिलकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। कहा कि यह सब षड़यंत्र सरकार को अस्थिर करने के लिए रचा गया है। लेकिन कांग्रेस को सर्वाेच्च न्यायालय के आदेश से सबक लेना चाहिए। वह शुक्रवार को पार्टी संभाग कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ब्लैकमेलर पत्रकार के साथ मिलकर मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने व सरकार की छवि धूमिल करने का जो षड़यंत्र रचा वह निंदनीय है। कहा कि कांग्रेस ने जिस पत्रकार के साथ मिलकर पूरा षड़यंत्र रचा उस पत्रकार पर पांच राज्यों में लगभग दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से अनेकों मामले कोर्ट में लंबित हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शुरूआती दौर से ही लगातार सरकार को अस्थिर करने के लिए शड़यंत्र रच रहा था। इसे देखकर आज यह जाहिर होता है कि इसके पीछे कांग्रेस ही थी। क्योंकि इसी पत्रकार ने हरीश रावत के मुख्यमंत्री रहते हुए स्टींग किया और इस स्टींग पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने इसी पत्रकार को जालसाज, ब्लैकमेलर नामों से नवाजा था। लेकिन हालिया घटनाक्रम में भी कपिल सिब्बल उसी पत्रकार के अधिवक्ता हैं। उन्होंने यह भी कहा कि स्टिंग करने वाले पत्रकार ने भी यह स्वयं स्वीकार कर लिया है कि उसके द्वारा सभी कागजातों को फर्जी तरीके से तैयार करने की बात कबूली जा चुकी है। साथ ही उसने न्यायालय से मुकदमा खारिज करने की अपील भी की थी। लेकिन कपिल सिब्बल द्वारा उसी पत्रकार को वैरी इनोसेंट आदि मान रहे हैं। जिसे उन्होंने हास्यास्पद बताया। कहा कि आखिर एक अधिवक्ता एक ही व्यक्ति के लिए दो प्रकार की टिप्पणी कैसे कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरे षड़यंत्र की तरफ जनता का ध्यान आकर्षित करने के लिए कांग्रेस ने एक ही दिन में धरना-प्रदर्शन तक की तैयारी कर डाली, लेकिन जनता कांग्रेस की इस साजिश को भली-भांति समझ चुकी है। कहा कि जो षड़यंत्र कांग्रेस ने रचा है उसमें वह कभी कामयाब नहीं हो पाएगी। वार्ता में नगराध्यक्ष विनीत अग्रवाल, जिला मीडिया संयोजक संजय दुम्का मुख्यरूप से मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


