कांग्रेस प्रभारी यादव सल्ट उपचुनाव में कांग्रेस की जीत को लेकर आश्वस्त

खबर शेयर करें

कांग्रेस प्रभारी देवेन्द्र यादव के निर्देशन में खुल्ली बैटिंग में उतरे कार्यकर्ता, बूथ स्तर तक पहुंचकर करेंगे कार्य

समाचार सच, हल्द्वानी/अल्मोड़ा। कांग्रेस उत्तराखण्ड प्रभारी देवेन्द्र यादव सल्ट उपचुनाव में कांग्रेस की जीत को लेकर आश्वस्त हैं। श्री यादव की अगवाई में कांग्रेसी खुली बैटिंग के लिए तैयार नज़र आए। यहां सल्ट उपचुनाव को लेकर प्रदेश प्रभारी द्वारा ली गई बैठक में कांग्रेस ने बूथ स्तर तक पहुँचकर भाजपा की नाकामियों को जनता तक पहुँचाने की रणनीति बना ली है। कांग्रेस ने सल्ट विधान सभा को ज़ोन व सेक्टर में बाँट कर ज़िम्मेदारी तय कर दी है।

बैठक में महिला कांग्रेस कांग्रेस के समस्त फ्रंटल संगठन, आई० टी० शेल० को चुनाव के दिशा निर्देश जारी कर दिए। चुनाव की निगरानी तेज कर दी गई है। चुनाव में स्वयं प्रभारी देवेन्द्र यादव कांग्रेस टीम के साथ जुटे हुए है। देवेन्द्र यादव कहना था कि भीषण महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है, हर दिन डीज़ल, तेल और रसोई गैस के दाम बढ़ने से खाद्य पदार्थों की कीमतों बढ़ोतरी होने से जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर बिजली दरों में 16.5ः की बढ़ोतरी के प्रस्ताव से भाजपा सरकार ने जनता को दिखा दिया कि भाजपा जनविरोधी है जिसका जवाब जनता कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली को भारी मतों से जीता कर देगी। सह प्रभारी राजेश धर्माणि, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल, राज्य सभा सांसद प्रदीप टमटा, करन मेहरा, प्रकाश जोशी, जोत सिंह बिष्ट, क़ाज़ी निज़ामुद्दीन, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या, हरीश धामी, मदन बिष्ट जो कि सल्ट विधान सभा की समस्याओं से व वहाँ के लोगों से बहुत करीबी से परिचित है पूरे उत्साह व रणनीति के तहत चुनाव जीतने के लिए आश्वस्त है। उन्होंने तय किया है क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के साथ वही गावों में लोगों को सरकार की नाकामियों को बतायेंगे।
प्रभारी यादव के साथ रणनीति बनाने में सह प्रभारी राजेश धर्माणि, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल, राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा, करन मेहरा, प्रकाश जोशी, जोत सिंह बिष्ट, क़ाज़ी निज़ामुद्दीन, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या, हरीश धामी, मदन बिष्ट, धीरेन्द्र प्रताप, नारायण पाल समेत फ्रंटल संगठन व आइ० टी० शैल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -   UKPSC में हल्द्वानी की वर्षा जोशी का जलवा, प्रदेश में हासिल की दूसरी रैंक

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440