कांग्रेस कोरोना से भी ख़तरनाक : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

खबर शेयर करें


समाचार सच, देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत ने इस बात को दोहराया कि कांग्रेस कोरोना से भी ख़तरनाक है। उनका कहना है कि कांग्रेस जिस तरह कोरोना महामारी के ख़िलाफ़ लड़ाई में बाधाएँ पैदा करने की कोशिश कर रही है वह कोरोना से भी अधिक ख़तरनाक सिद्ध हो रही है।

यहां सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस नेताओं द्वारा भाजपा नेताओं को घातक बीमारियों से ग्रस्त बताये जाने पर कहा कि यह कांग्रेस नेताओं की मानसिकता का परिचायक है जबकि हमने कभी नहीं कहा कि कांग्रेस नेता कोरोना ग्रस्त हैं या वे कोरोना हैं। हमने कोरोना महामारी के इस दौर में कांग्रेस की नकारात्मक भूमिका व सरकार के कामों को बाधित करने की कोशिश को देख कर कहा है कि कांग्रेस कोरोना से भी अधिक ख़तरनाक है।

दूसरी ओर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डा देवेन्द्र भसीन ने कहा कि कांग्रेस द्वारा हमारे सात प्रश्नों के उत्तर न दिया जाना इस बात को सिद्ध करता है कि हमारे सवाल सही है और कांग्रेस ने भी उन्हें स्वीकार किया है। इससे यह भी सिद्ध हुआ है कि कांग्रेस देश व प्रदेश की जनता की अपराधी है। कांग्रेस को चाहिए कि वह गलती माने व गलती सुधारे । कांग्रेस द्वारा पूछे गए सवालों पर डा भसीन ने कहा की प्रदेश सरकार पूरी पारदर्शिता से काम कर रही है । हर बात का रिकोर्ड है और हर प्रश्न का उत्तर है।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: सप्तमी तिथि का पार्वण श्राद्ध आज, जानें 2 अक्टूबर 2026 का पंचांग और सभी 12 राशियों का हाल
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440