संविधान का मखौल उड़ा रही है कांग्रेस: चौहान

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी पहले भी स्पष्ट कर चुकी है कि इस मामले मे भाजपा की कोई भूमिका नही है और यह राहुल गांधी और शिकायत कर्ता के बीच का मामला है तथा अदालत ने निर्णय दिया है।

सर्वदलीय बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आदत है कि अपनी हर गलती के लिए दोष भाजपा सरकार पर मढ दे। यह मामला अदालत मे आज नही, बल्कि 3 साल से चल रहा था और कांग्रेस भी इसके अंजाम से वाक़िफ़ थी। अदालत के निर्णय के बाद संवैधानिक प्रक्रिया के तहत उन्हे सदस्यता निरस्त होने के निर्णय का सामना करना पड़ा, लेकिन कांग्रेस अपने अहंकार को नही त्याग पा रही है।

देश मे अदालते अपना निर्णय देगी तो कांग्रेस कब तक इस तरह से सरकार को वजह बताएगी। अदालत ने पूरे साक्ष्यों के आधार पर ही निर्णय दिया होगा और उसके निर्णय मे किसी को हस्तक्षेप करने की न तो इजाजत है और सबको सम्मान करना जरूरी है। हालांकि राहुल पर इस तरह के कई मामले अदालतों मे चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में निर्माण स्थल पर मलबे ने ली दो मजदूरों की जान, ठेकेदार हिरासत में, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

चौहान ने कहा कि पूरे देश मे कांग्रेस की यही स्थिति है कि भ्रष्टाचार के मामले भी सामने आये तो जाँच एजेंसियों के खिलाफ हल्ला बोल अभियान शुरू किया जाए, जिससे जाँच ही न हो सके। एक ओर वह सीबीआई और ईडी को सरकार के इशारे पर चलने वाली एजेंसी बताती है और दूसरी और इन्ही एजेंसियों से मामलों की जांच की मांग करती रही है।

यह भी पढ़ें -   बनभूलपुरा में पुलिस की कार्रवाई, 8.89 ग्राम स्मैक के साथ 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार

कांग्रेस को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आड़ मे किसी पर अनर्गल आरोप लगाने से बचने और मर्यादित आचरण मे रहने की जरूरत है। क्योंकि इसी स्वभाव के कारण वह सिमटती जा रही है और इसके कारण तलाशने के वजह वह भाजपा पर आरोप लगा रही है जो की अस्वीकार्य है।

Congress is making a mockery of the Constitution: Chouhan

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440