कांग्रेस नेतागण कर रहे कोविड मरीजों की सेवा, पहुंचा रहे है यह…

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। इस माहमारी के दौर में कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर और दवाइओं की बहुत ज़रूरत पड़ रही है। ज्यादातर समय ये मिलते नहीं है और यदि मिलती है तो मनमर्जी से रेट वसूल किए जाते हैं। ऐसे में कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में प्रदेश भर में लोगों को सहायता प्रदान किया जा रहा है। इसी कड़ी को बढ़ाते हुए मदन धीमा नमक व्यक्ति को ऑक्सीजन की ज़रूरत थी। जब उन्हें सिलेंडर कहीं नहीं मिला तब वो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्पर्क में आए। जिसके बाद महानगर अध्यक्ष लाल चाँद शर्मा, संजय किशोर, फारूक राव ने मदन धीमा को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा का कहना है कि इस विपत्तिकाल में कांग्रेस पार्टी का हर एक साथी जनता की सेवा के लिए तत्पर है। हमसे जो कोशिश होती है हम वो लोगों के लिए कर रहे हैं। उनोने यह भी कहा की इसके साथ साथ पार्टी का जागरूकता अभियान जारी है जिसके तहत लोगों को मास्क, सेनिटाइजर और साबुन बांटा जा रहा है। लोगों को कोरोना गाइललाइंस का पालन करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   'मां भारती के वीर सपूत को शत-शत नमन'… ऑपरेशन रक्षक के शहीद हवलदार तिलक चंद्र की पुण्यतिथि पर उमड़ा सम्मान का सैलाब
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440