राज्य सरकार के कुशासन को लेकर कांग्रेस ने किया सीएम आवास कूच

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। प्रदेश की जनता भारतीय पार्टी की केंद्र व राज्य सरकार के कुशासन, महंगाई, बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह रावत के नेतृत्व में सीएम आवास कूच किया।
कांग्रेस मुख्यालय में रैली से पूर्व प्रदेश प्रभारी यादव ने कार्यकर्ताओं को सम्बोंधित करते हुए कहा कि कोरोना से पीड़ित जनता को राहत देती उल्टा, पेट्रोल- डीजल के दामों में तो आग लगाई ही खाने के सरसों के तेल के भाव जो 80 रुपये किलो मिलता था कांग्रेस के जमाने में उसका भाव दो सौ पार चला गया। आज पेट्रोल 100 रुपये पार हो गया है। मोदी ने रसोई पर तो जैसे सर्जिकल स्ट्राइक कर गैस की कीमतों से महिलाओं पर सीधा हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज के बाद लगातार अपने आंदोलन को अलग अलग तरीके से जारी रखेगी। जब तक इस जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ कर फेंक नहीं देती।
प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व राज्य सरकार के कुशासन, कमरतोड़ महंगाई, चरम पर पहुंची बेरोजगारी से त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है। परेशान जनता को इस ज़न विरोधी सरकार से मुक्ति दिलाने के लिए अब कांग्रेस ने कमर कस ली है। अब राज्य में राजनीतिक परिवर्तन के लिए आज कांग्रेस सड़कों पर उतरकर इस सरकार की विदाई के लिए निर्णायक संघर्ष छेड़ा है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि दो मुख्यमंत्री बदल कर और पिछले साढे़ चार सालों में राज्य में बेरोजगारी दर छह गुणा बढ़ा गयी है, महंगाई दर राज्य में राष्ट्रीय महंगाई दर से भी ऊपर पहुंचा दी। उनका कहना था कि राज्य में किसान, कर्मचारी, मजदूर, बेरोजगार नौजवान, महिला, विद्यार्थी वर्ग परेशान है, और सभी इस सरकार से अब छुटकारा पाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदें अब कांग्रेस पर टिकी हैं।
विरोध रैली में भारी संख्या में युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई के कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440