महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर गांवों की ओर चली कांग्रेस

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कांग्रेस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस के बहाने गांवों में अपनी पैठ मजबूत करने जा रही है। एक अक्टूबर से प्रारंभ किए जा रहे जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत पार्टी के 13 दिग्गज नेता गांवों में डेरा डालेंगे। वहीं पूर्व मंत्रियों व पूर्व विधायकों समेत पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों को 670 न्याय पंचायतों में भेजा जा रहा है।

परिवर्तन यात्रा का तीसरा चरण प्रारंभ करने से पहले कांग्रेस गांवों में जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने में ताकत झोंकेगी। एक समय राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत जनाधार रखने वाली कांग्रेस महात्मा गांधी के जन्मदिवस दो अक्टूबर से इस मुहिम को प्रारंभ करेगी। यह तय किया गया है कि 670 न्याय पंचायतों में पार्टी के समन्वयक एक अक्टूबर को रात्रि प्रवास करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   नैनीताल जिले में 25,878 गैस उपभोक्ताओं के कनेक्शन ब्लॉक, ई-केवाईसी के बिना नहीं मिलेगी सिलिंडर डिलीवरी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440