कांग्रेस पार्टी युवाओं के सपनों को पूरा करने के लक्ष्य पर बढ़ेगी आगे : गणेश गोदियाल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि पार्टी युवाओं के सपनों को पूरा करने के लक्ष्य पर आगे बढ़ेगी। अगले विधानसभा चुनाव में भले ही समय कम बचा हो, लेकिन इस चुनौती को अवसर में बदला जाएगा। गणेश गोदियाल ने कहा कि पार्टी अपने सामने अवसर का पूरा लाभ उठाएगी। पार्टी हाईकमान ने उन पर विश्वास जताया है। वह इस पर खरा उतरने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। नए प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी में किसी तरह की गुटबाजी होने से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा कांग्रेस पर गुटबाजी का आरोप लगाती रहती है। साढ़े चार साल में तीन मुख्यमंत्री बदलने चुकी भाजपा को कांग्रेस को बदनाम करने का हक नहीं है। उन्होंने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी शिद्दत से तैयारी को अंजाम देगी। युवाओं के सपनों का साकार करने का पार्टी का उद्देश्य है। इसे पूरा करने में कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में मीडिया शिक्षा का बड़ा बदलाव, अब पढ़ाई जाएगी एआई और प्राचीन भारतीय संचार व्यवस्था
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440