समाचार सच, देहरादून। देशभर में जिन राज्यों में भाजपा की सरकार हैं वहां महिलाओं के प्रति हिंसा व दलित उत्पीड़न के मामलों की बाढ़ सी आ गयी है। 2014 में जब से देश की बागडोर मोदी के हाथ में आयी है, तब से भाजपा सरकारों ने महिलाओं व दलितों पर जुल्म करने वालों को संरक्षण देने में सारी लोकलाज ताक पर रख दी। यह बात आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वाहन पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के गांधी पार्क में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस की सामूहिक बलात्कार व हत्या की घटना में जिस प्रकार की भूमिका सरकार की मशीनरी की रही उससे यह साबित हो गया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इशारे पर पहले सरकारी तंत्र ने घटना को छुपाने के प्रयास किया व जब वह सार्वजनिक हो गयी तो उसे जातीय स्वरूप देने की पूरी कोशिश की। प्रीतम सिंह ने कहा कि ऐसी एक नहीं सैकड़ों घटनाएं उत्तर प्रदेश में पिछले साढ़े तीन साल के योगी मोदी राज में घटित हुई हैं। श्री सिंह ने कहा कि हरियाणा, मध्यप्रदेश, कर्नाटका व उत्तराखंड में ऐसी घटनाओं की सैकड़ों मिसाल हैं जिनमें दलितों व महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को सरकार के लोगों को संरक्षण प्राप्त रहा। श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश के वंचितों शोषितों दलितों व महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाई है और जब भी इन वर्गों के खिलाफ कोई भी ताकत अत्याचार करेगी तब कांग्रेस उन अत्याचारियों के खिलाफ आवाज़ बुलंद करेगी व वंचित समाज के साथ खड़ी होगी। धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि यूपी के हाथरस में दलित युवती के सामूहिक बलात्कार व निर्मम हत्या के खिलाफ सबसे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी व श्रीमती प्रियंका गांधी ने आवाज़ उठाई व पीड़िता के परिवार के पास जाने के लिए जो संघर्ष उन्होंने किया उससे पूरे देश का ध्यान इस घटना की ओर आकर्षित हुए और देश का मीडिया जो सुशांत कंगना और दीपिका पादुकोण पर उलझा हुआ था उसे भी इस मुद्दे को प्रमुखता देनी पड़ी व योगी सरकार का असली चेहरा बेनकाब हुआ। पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि आज जब देश में अनेक समस्याओं से जनता परेशान है बीजेपी सरकारों को लोगों को जातीय आधार पर बांटने का काम कर रही हैं। कांग्रेस हमेशा शोषित दलित समाज के हक़ों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार ने मोदी सरकार व अनेक राज्यों में साशन कर रही बीजेपी सरकारों को महिला व दलित विरोधी करार देते हुए इनके विरुद्ध व्यापक आंदोलन चलाने का आह्वाहन किया। धरने को पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवान, हीरा सिंह बिष्ट, विधायक रामयस सिंह, आर्येंद्र शर्मा, विजय सारस्वत, संजय पालीवाल, राजेन्द्र शाह, पूर्व प्रवक्ता श्रीमती गरिमा दसोनी, पछवा दून के जिला अध्यक्ष संजय किशोर, परवा दून के जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी, नवीन जोशी, जयेंद्र रमोला, हिमांशु बिजलवान, कमलेश रमन, सूरत सिंह नेगी, आजाद अली, अकील अहमद, उर्मिला थापा, देवेन्द्र सिंह ने संबोधित किया। इस अवसर हरी कृष्ण भट्ट, बुध देव सेमवाल, महेश जोशी, रोबिन पंवार, राजेश चमोली, नवीन पयाल, गिरीश पुन्नेडा, सुलेमान, अमरजीत सिंह, विशाल मौर्य, आंनद सोनकर, आंनद त्यागी, सविता सोनकर, विजय प्रताप मल, राजेश शर्मा, नीनू सहगल, मंजू तोमर, मुकेश सोनकर, दीप वोरा, डा अरविंद चौधरी, पवन खरोला, मुकेश रेगमी, रिपु दमन सिंह, अनीता निराला, पूनम कंडारी, संतोष सैनी, जितेंद्र ब्रथवाल, अजय रावत, प्रियांश छाबड़ा, अमनदीप बतरा, आदर्श सूद आदि उपस्थिति थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












