तीन सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस ने देहरादून में किया विरोध प्रदर्शन

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। नगर निगम से संबंधित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से नगर निगम तक मार्च करते हुए नगर निगम का घेराव किया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के निगम पहुंचने पर निगम प्रशासन और पुलिस द्वारा मुख्य गेट बंद कर दिया। जिसे आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बलपूर्वक खोल दिया गया। प्रदर्शन के दौरान महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि बस्तियों को मालिकाना हक दिये जाने, मेयर की सम्पत्ति की जांच विजिलेन्स द्वारा करवाये जाने, नये बने 40 वार्डाे में कामर्शियल टैक्स लगाये जाने के विरोध में आज नगर निगम का घेराव किया गया।

गोगी ने कहा कि नगर निगम द्वारा हठधर्मिता के साथ 40 नये वार्डाे में टैक्स लगाया जा रहा है, जबकि नये वार्डों के गठन के समय कैबिनेट द्वारा नये वार्डों में 10 वर्षाे तक कॉमर्शियल टैक्स नही लगाये जाने का निर्णय लिया गया था। दूसरा महत्वपूर्ण मुद्दा यह है कि मलिन बस्तियों को मालिकाना हक नहीं दिया जा रहा है। कांग्रेस सरकार के समय मलिन बस्तियों का नियमितीकरण का फैसला लिया गया था। इस फैसले को तुरंत लागू किया जाए और वहां के निवासियों को मालिकाना हक प्रदान किया जाए उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने शहर की बदहाली पर मेयर को जमकर कोसा।

यह भी पढ़ें -   बेतालघाट और मुखानी में अवैध शराब तस्करों पर कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब बरामद, 2 गिरफ्तार

गोगी ने कहा कि आश्चर्यजनक है कि देश के छोटे व्यापारी, कामगार की आय तो नोटबन्दी के बाद तथा भाजपा सरकारों के वित्तीय कुप्रबंधन के कारण कम हो रही है, लेकिन मेयर और भाजपा नेताओं की संपत्ति असाधारण रूप से बढ़ रही है। भाजपा आय बढ़ाने की ये चमत्कारी युक्ति आम जनता से भी साझा करे। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मेयर की सम्पत्ति 4 वर्ष में 10 गुना बढ़ने के मामले पर भी जोरदार नारेबाजी की। पूरा शहर बदहाल है सड़कें जाम और खुदाई से चलने लायक नहीं बची हैं और केंद्र, राज्य तथा निगम की ट्रिपल इंजन की सरकार बिना बात अपनी पीठ थपथपा रही है।

यह भी पढ़ें -   हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने से न केवल स्किन हेल्दी रहती है, बल्कि कई हेल्थ बेनिफिट्स भी मिलते हैं

प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता शहर के मामलों पर लगातार संघर्षरत रहे हैं और आगे भी रहेंगे। सरकार को चौन से नहीं बैठने दिया जाएगा। मार्च तथा घेराव के बाद कांग्रेस नेताओं ने निगम से संबंधित मुद्दों पर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन को दिया।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी, श्रीमती गोदावरी थापली, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम डॉ विजेंद्र पाल नगर निगम, पार्षद संगीता गुप्ता, सुमित्रा ध्यानी, कोमल बोहरा, अर्जुन सोनकर, मुकेश सोनकर, अमित भंडारी, हुकुम सिंह गढ़िया, अमित भंडारी, सागर लामा , सोनिया आनंद, आशा मनोरमा शर्मा,शहजाद अंसार, मुकीम अहमद, सभासद जितेंद्र तनेजा, अमित खन्ना, डॉ अरुण रतूड़ी, सुमित खन्ना, विनीत प्रसाद भट्ट, अभिषेक तिवारी, रेखा दास उपस्थित थे।

Congress protests in Dehradun regarding three point demands

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440