कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, प्रदेश में लागू हो खेल कोटा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में खेल कोटा खोलने एवम अंतराष्ट्रीय शूटर दलजीत कौर को खेल कोटे में नौकरी व उनको सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दिलाने की मांग को लेकर आज कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के द्वारा डोईवाला एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन कर तहसीलदार के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित मनवाल मीतू के नेतृत्व में आज कांग्रेस से जुड़े कार्यकताओ ने डोईवाला तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने खेल कोटा बन्द किया हुआ है, जिससे उत्तराखंड के रास्ट्रीय, अंतराष्टीय स्तर के खिलाड़ी बेरोजगार घूम रहे है। मेडल मिलने के बाद भी दिहाड़ी मजदूरी करने को मजबूर है। वही दूसरे प्रदेशो में खेल कोटा लागू है। क्या कारण है कि उत्तराखंड सरकार अपने प्रदेश के खिलाड़ियों को बेरोजगार करने में तुली है। वही इंटरनेशनल सूटर दिलराज कोर आज इंटरनेशनल खेलने के बाद सड़क पर नमकीन बिस्कुट बेचने को मजबूर है। उन्होंने ज्ञापन में कहा कि अगर जल्द सरकार ने उत्तराखंड में खेल कोटा नही खोला तो हमे मजबूरन धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा। ज्ञापन देने वालों में खेल प्रकोष्ठ की जिला महासचिव संगीता तोमर, महिला कांगेस सेवादल की प्रदेश महासचिव सोनी कुरेशी, हैप्पी सिंह, सुमन गुप्ता, मो0 उस्मान, रमनदीप सिंह आदि कार्यकता मोजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440