मजदूर दिवस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किया मजदूरों का सम्मान

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मजदूर दिवस के अवसर पर शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मजदूरों का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मजदूरों लो भोजन सामग्री व फल बांटे। प्रीतम सिंह ने कहा कांग्रेस सरकार के दौरान हमेशा श्रम कानून के अंतर्गत सभी को समान अधिकार दिया गया, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं बनाकर उनके हितों व जरूरतों की रक्षा का दायित्व निभाया गया। प्रीतम सिंह ने यह भी कहा कि अभी दूसरे प्रदेश में रहने वालों ने आना शुरू हो गया है। अतः जन स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु क्वारन्टीन सेंटर्स व उपचार केन्द्रों के पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए। साथ ही प्रदेश लौट रहे मजदूरों की आजीविका व आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार को प्रभावी कदम उठाने के साथ राहत पैकेज उपलब्ध कराना चाहिए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिहाड़ी मजदूर (यानी ऐसे मजदूर जो रोज श्रम कर पैसा कमाते हैं और केवल श्रम के बदौलत ही उनका घर चल पाता है) को महिनेवारी भत्ता देने का निर्णय लेकर सरकार को इस संकट काल में मजदूरों के साथ न्याय करना चाहिए। कार्य्रकम के दौरान महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, बीरेंद्र सिंह, भारत शर्मा, पुनीत कुमार, कुलदीप रावत, विक्रम नेगी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सिटी मजिस्ट्रेट वाजपेयी भी पहुंचे वोटर लिस्ट ठीक कराने! बोले- गलती दिखे तो इंतजार नहीं, तुरंत कराएं सुधार
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440