कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कोरोना से लड़ने के लिए दिए 21 लाख

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र चकराता के चारो सामुदायिक केंद्र के अस्पतालों मेंं कोरोना से बचाव के मद्देनजर आक्सीजन समेत अन्य उपकरणों की व्यवस्था के लिए विधायक निधि से 21 लाख राशि दी। प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश और जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रशासन को हमारे तरफ से हरसंभव मदद मुहैया कराई जाएगी। ‘तेरा तुझको अर्पण’ का सन्देश देते हुए प्रीतम सिंह ने चकराता के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया, त्यूणी, कलसी और चकराता में 16 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर, 16 सेमि फोल्डर बेड, 40 ऑक्सीमेटर, 20 ऑक्सीजन सिलेंडर के व्यवस्था के लिए अपनी निधि से राशि दी। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा की क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को मैंने सरकार को कई सुझाव भी दिए और मेरे विस क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों के महामारी की चपेट में आने की संख्या बढ़ती जा रही है। आने वाले दिनों में संक्रमण बढ़ने की आशका है, ऐसे में चकराता के सामुदायिक केंद्र में सरकार की तरफ से उचित स्वास्थ्य व्यवस्था मुहैया कराने के लिए मुख्यमत्री को पत्र भी लिखा है। कहा कि प्रशासन को दी गई विधायक निधि से यहा पर आइसोलेशन केंद्र, दवाइया, उपकरण एवं डाक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकती है। प्रीतम सिंह रोजाना मरीजों को कोविड केंद्रों में भर्ती कराने में मदद कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के नशा मुक्ति केंद्र में बड़ी लापरवाही उजागर! संयुक्त निरीक्षण में दवाइयों की गड़बड़ी, गंदगी और मानकों का उल्लंघन मिला
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440