समाचार सच, हल्द्वानी/देहरादून। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने केंद्रीय बजट को निराशाजनक बताते हुए कहा कि यह बजट स्वयं सरकार के लिए चुनौती भरा है।
प्रदेश प्रवक्ता का कहना था कि इस बजट (2021-22) में कोरोना की वजह से गिरी हुई जीड़ीपी से उबरने के लिए बाज़ार की माँग बढ़ाकर इकोनोमी को पुनर्जीवित करने के लिए प्रावधान नहीं है। सरकार बजट में पब्लिक सेक्टर की बजाए प्राइवेट सेक्टर में ज़्यादा निर्भर दिखाई दी, जिससे सरकार की कुछ पूँजीपतियों को लाभ पहुँचाने की मनसा प्रतीत होती है।
उन्होंने कहा कि पहाड़ी व सीमावरती राज्यों को इस बजट से निराशा हाथ लगी है। लघु और मध्यम उधोग को पुनर्जीवित करने के लिए कोई स्पष्टता नही है। भारतीय बीमा कम्पनी, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा व अन्य पब्लिक सेक्टर सेवाओं को निजी व प्राइवेट सेक्टर के हाथों देने की पूरी तैयारी की गई है इस बजट में।
श्री बल्यूटिया ने कहा कि इस बजट में 100 सैनिक स्कूलों को एनजीओ की सहायता से खोलने की बात कहकर देश की सुरक्षा को भी निजी व अपने चहेतों को सौंपने की पहल कर दी है।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












