कांग्रेस का होगा सुपड़ा साफ, टक्कर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच: आनंद

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र आनंद ने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा। यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच रहेगा। उन्होंने कहा कि 2022 में कांग्रेस का जहाज पूरी तरह डूब जाएगा। सर्कुलर रोड स्थित आप के कार्यालय मे आयोजित प्रेस वार्ता में आप के प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र आनंद ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस तरह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बीच बयानबाजी चल रही है। उससे जनता कांग्रेस के मंसूबे को अच्छी तरह से समझ चुकी है। पिछले पौने चार साल में कांग्रेस विपक्ष की जगह मित्र विपक्ष की भूमिका निभा रही है, जबकि विपक्ष का काम सत्ताधारी पार्टी की कमियों को उजागर करना होता है। यह कार्य आम आदमी पार्टी ने किया है। आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता उमा सिसोदिया ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता सिर्फ कांग्रेस भवन तक सिमट गए हैं। कांग्रेस के धरने प्रदर्शन भी कांग्रेस भवन के बाहर ही होते हैं। उमा सिसोदिया ने कहा कि कांग्रेस की हाईकमान नेता प्रियंका गांधी देहरादून आती हैं और न किसी कांग्रेसी नेता और न ही प्रेस से मुखातिब होती हैं। इस संबंध में जब कांग्रेसी नेताओं से पूछा जाता है तो वह उनका निजी दौरा करार देते हैं। हाईकमान के इस रवैये से साफ है कि कांग्रेस हाईकमान ने भी उत्तराखंड में कांग्रेस के सत्ता में आने की राह छोड़ दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   SIR अभियान में फॉर्मों की कालाबाज़ारी का आरोप! विधायक सुमित हृदयेश ने प्रशासन को चेताया- 'जनता की मजबूरी पर कमाई करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई'
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440