2022 में कनस्तर बजाती नजर आएगी कांग्रेस : कैंथोला

खबर शेयर करें


समाचार सच, देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने कांग्रेस की थाली, कनस्तर बजाओ कार्यक्रम का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 2022 में भी केवल कनस्तर बजाती हुई ही नजर आएगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश और प्रदेश में आज कांग्रेस बेरोजगारी का रोना रो रही है। कांग्रेस को पहले यह बताना चाहिए कि 60 साल तक कांग्रेस सत्ता में रहने के बाद उसने क्या किया है? कांग्रेस जिन राज्यों में सत्ता में है, उन राज्यों में कांग्रेस ने रोजगार देने के लिए क्या कियाए यह बताना चाहिए? विपिन कैंथोला ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब हरीश रावत प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और केंद्रीय मंत्री रहे, वो बताएं कि उन्होंने उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार देने के लिए क्या किया है? कैंथोला ने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने उनके कार्य कौशल को देख लिया है, जनता सब जानती है। यह भी आरोप लगाया कि पूर्व सीएम हरीश रावत ड्रामा करने में माहिर हैं। वो बेरोजगार युवाओं के टेंट में रात बिताने तो चले जाते हैं। लेकिन, कुछ दिन बाद फिर उनको भूल जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद जनता को भूल जाना कांग्रेस की आदत है। विपिन कैंथोला ने कहा कि आज जब कोरोना वैश्विक महामारी का समय चल रहा है। मानवता को बचाये रखना चुनोतीपूर्ण हो रहा है। ऐसे समय में कांग्रेस केवल आधारहीन राजनीति कर जनता को बरगलाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता सब समझती है। जनता जानती है कि उसके लिए भाजपा की केंद्र सरकार और उत्तराखंड की सरकार ने कितने लाभकारी योजनाओं का संचालन किया है। साथ ही कहा कि कांग्रेस की हर चाल को अब उत्तराखंड की जनता जानती है और बरगलाने वाली राजनीति का जवाब भी देगी। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं बचे हैं। इसके चलते कांग्रेस अब हर बात को मुद्दा बनाने का नाकाम प्रयास कर रही है। जनता भी कांग्रेस की आधाहीन राजनीति को समझ रही है। उत्तराखंड की जनता इनके झांसे में आने वाली है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के 11 जिलों में 27 जून तक होगी बारिश, 25 जून तक येलो अलर्ट

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440