समाचार सच, देहरादून। रसोई गैस के मूल्यों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज प्रातः कैंट विधानसभा क्षेत्र के बल्लूपुर चौक पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में केंद्र व राज्य सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए मोदी सरकार व त्रिवेंद्र सरकार का पुतला दहन किया व तत्पश्चात चौराहे पर सभा कर केंद्र व राज्य की भाजापा सरकारों पर जोरदार हमला किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि दनिया में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद पेट्रोल डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि करने के बाद अब सरकार ने रसोई गैस की कीमतें बेतहाशा बड़ा कर देश की महिलाओं की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष व प्रदर्शन लगातार चलता रहेगा। धस्माना ने कहा कांग्रेस जनता की परेशानियों के खिलाफ लगातार सड़कों पर संघर्ष कर रही है और अब उत्तराखंड की जनता राज्य से बीजीपी सरकार की विदाई का मन बना चुकी है और 2022 में प्रदेश में प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस विजय श्री हासिल करेगी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव मंजू त्रिपाठी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी श्रीदेवसुमन नगर व ब्लॉक कांवली के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, अल्ताफ अहमद, पार्षद संगीता गुप्ता, पार्षद जितेंद्र तनेजा, महेश जोशी, पूर्व पार्षद ललित भद्री, पूर्व पार्षद राजेश पुंडीर, युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष गौतम सोनकर, अल्प संख्यक अध्यक्ष कैंट रवीश जमाल, अमीचंद सोनकर, आदर्श सूद, सन्नी धीमान, अनीता दास, घनश्याम वर्मा, अनुराग गुप्ता, बिमलेश, संजय भारती, मेहमूदन, सोनू काज़ी, वीरेश शर्मा, अवधेश, प्रताप असवाल, कथिरिया, गगन, शराफत, जसविंदर सिंह, अशोक, राजेन्द्र सिंह लोंगिया, अजय यादव, अनुज शर्मा, मोहमद शाहिद, मेहताब, सुशीला, कासिफ, प्रियांशु गौड़, बीपी भटराई, डॉक्टर दीपक बिष्ट सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस लाल, प्रदर्शन कर जताया विरोध
देहरादून। महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगातार बढती महंगाई के विरोध में महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में कैन्ट विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत एक प्रेमनगर बाजार में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी की गई। महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि भाजपा के शासन में मंहगाई अपने चरम पर है तथा आम आदमी का जीना दूभर हो चुका है। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दाम बेतहाशा बढते जा रहे हैं तथा भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारें मंहगाई पर काबू पाने में असफल साबित हुई हैं। 100 दिन में मंहगाई कम करने का वायदा करने वाली मोदी सरकार ने मंहगाई से देश की जनता का बुरा हाल कर दिया। बढ़ती मंहगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी आम जनता के साथ खडी होकर सरकार की नीतियों का विरोध करती है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में 450 रुपये का बिकने वाला रसोई गैस सिलिंडर 800 रुपये पर पहुंच गया है, पेट्रोल 90 रूपये तथा डीजल 80 रूपये पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी द्वारा 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनने पर मंहगाई कम करने, दो करोड़ बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का वायदा एक जुमला साबित हुआ। लालचन्द शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण लोगों के रोजगार ठप हो चुके हैं तथा पहले से मंहगाई की मार झेल रहा आम आदमी अब पेट्रोलियम पदार्थों (डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस) के दामों में लगातार हो रही वृद्धि से जरूरत की चीजों के दामों में कई गुना वृद्धि के कारण पीड़ित है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि के कारण खाद्य पदार्थों सहित सभी चीजों के दामों में स्वाभाविक रूप से वृद्धि होनी तय है। विषेशकर खाद्य्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों के कारण आम आदमी को दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है तथा मंहगाई का बोझ आम आदमी के जीने की राह और कठिन बना रहा है। पहले से मंहगाई से त्राहि-त्राहि कर रही जनता पेट्रोलियम पदार्थों (पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस) की कीमतों में लगातार की जा रही वृद्धि से त्रस्त हो चुकी है तथा अब मंहगाई बर्दाश्त करने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट होने के बावजूद पेट्रोल, डीजल की दरों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। यूपीए शासन में जहां अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 150 डालर प्रति बैरल होने के बावजूद देश में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम काफी कम थे। देश की जनता आने वाले चुनावों में भाजपा को इसका सबक जरूर सिखायेगी। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार, पार्षद कोमल बोरा, सविता सोनकर, मीना रावत, अमृता कौशल, अनीता निराला, गुरचरण कौशल, तरूण भारद्वाज, निर्मला देवी, बलवन्त कौर, अंजू क्षेत्री, मुकेष सोनकर, सीमा जोशी, नीरा वर्मा, प्रेम प्रकाश जोशी, रजनी राठौर, जया भारद्वाज, देवेन्द्र कौर, रीता कुमार, सुक्रिता, मिथलेश देवी, मीनाक्षी नेगी, नीलम चावला, लक्ष्मी, पूजा, जरीना खातून आदि शामिल थे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


