ठंड से जवान की मौत पर भड़के कांग्रेसी, फूंका रक्षामंत्री का पुतला

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सियाचिन में टिहरी जिले के जवान रमेश बहुगुणा के ठंड की वजह से जान जाने पर जिला कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हो गये। इस मामले में भाजपा सरकार को दोषी मानते हुए गुरूवार को पार्टी कार्यकर्ताओें ने यहां बुद्धपार्क में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुतले का दहन कर उनसे इस्तीफे की मांग की हैैं। इस दौरान दो मिनट का मौन व्रत रख हवलदार रमेश बहुगुणा का नमन किया गया।

इस मौके पर कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू ने आरोप लगाते हुए कहा कि राष्ट्रवादी पार्टी की सरकार ने सियाचिन और लद्दाख जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात सैनिकों के लिए जरूरी चीजों, कपड़ों और राशन का इंतजाम नही कर पा रही हैं। सरकार की खमियों की वजह से सैनिक की जान जाना शर्मसार है।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग, 15 जुलाई 2026: आज बदल सकती है किस्मत! जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का सटीक राशिफल

वरिष्ठ कांग्रेस नेता हुकुम सिंह कुँवर एवं पूर्व पार्षद राजेन्द्र बिष्ट का कहना था कि सैनिकों को मल्टी पर्पज जूते भी नहीं दिए जा रहे पुराने वर्जन के मास्क, जैकेट और स्लीपिंग बैग जैसी चीजें खरीदी गईं, जिसके चलते सेना बेहतर डिजाइन की चीजों से वंचित रही है। उनका कहना था कि कैग की रिपोर्ट से साफ जाहिर होता देश के अन्दर सैनिक कितनी पीड़ा सह रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   रोजी-रोटी कमाने निकले दीपक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पांच ऑपरेशन के लिए चाहिए लाखों रुपये; मां ने समाज से लगाई मदद की गुहार

पुतला दहन करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जगमोहन बगडवाल, पार्षद रोहित कुमार, दीपा खत्री, विक्रम रन्धवा, विमला जोशी, सन्दीप भैसोड़ा, सुनील भट्ट, हेमन्त पाल आर्या, इकबाल अन्सारी, कामानी अग्रवाल, तलत एतेहशान, मो.अनीस, फरमान अली, रईस अन्सारी, कैलाश कोहली, विक्की साहू, सचिन राठौर, योगेश आर्या, नीरज आर्या उपस्थित थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440