समाचार सच, लालकुआं/हल्द्वानी। बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेसियों ने डबल इंजन की सरकार को घेरते हुए लालकुआं में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि डबल इंजन के सरकार में दिन पर दिन महंगाई के रेट बढ़ते जा रहे हैं लेकिन सरकार इस मामले में संज्ञान नहीं ले रही हैं। कांग्रेसियों का कहना एक तरफ तो ईधन के रेट बढ़ रहे हैं और खाद्य सामग्री के मूल्य भी दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं जिससे आम आदमियों का जीना बेहाल हो गया है। कांग्रेसियों नेताओं का कहना था कि 2022 के चुनावों में जनता इसका जवाब देने को तैयार है। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेन्द्र बोरा, मीना कपिल, केदान दानू, गिरधर बम, कविराज धामी, पुष्कर दानू, हेम बेलवाल, उर्मिला दानी, हरूली देवी, शेखर जोशी, बीना जोशी आदि शामिल थे।
भाजपाइयों को दी संध्या ने दी नसीहत

हल्द्वानी। कांग्रेस नेत्री व पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी ने कहा कि आज भाजपा दिन पर दिन महंगाई बढाते जा रही है लेकिन उनके दिग्गज इस पर प्रतिक्रिया बाज करने से बचते आ रहे हैं। वहीं जब देश में कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी तो महंगाई बढ़ने पर भाजपा नेता सड़क पर उतर जाते थे। उन्होेंने कहा कि आज उन्हीं नेताओं को क्या महंगाई नहीं दिखायी देती। उन्होेंने कहा कि पिछले सात सालों से भाजपा देश में सत्ता में हैं लेकिन वह महंगाई पर गंभीर नहीं हैं। देश में दिन पर दिन महंगाई बढ़ने से आम व निर्धन लोगों के समक्ष परेशानियां बढ़ते जा रही है। वहीं कोरोना काल में लोगों के समक्ष वैसे भी आर्थिक स्थिति वैसे भी डांवाडोल है लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महंगाई पर सरकार को घेरने के लिए सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करेगी। वहीं 2022 में इस महंगाई का जवाब भाजपा को देने के लिए जनता तैयार बैठी है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


