भाजपा सरकार की विफलताओं को लेकर कांग्रेसियों ने ब्लाक में फूंका पुतला

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भाजपा सरकार की विफलताओं के लेकर बुधवार को यहां हल्द्वानी ब्लाक कार्यालय के गेट पर सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बेरोजगारी, महंगाई, महिलाआंे के साथ हो रहे अत्याचार की घटनाओं, किसान की समस्या तथा हरिद्वार कुम्भ में हुए आरटीपीसीआर टेस्ट महाघोटाले को लेकर प्रदेश सरकार जमकर कोसा।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकार के विधायक भ्रष्टाचार व महिलाओं के साथ बलात्कार जैसे कृत्य में मशगूल हैं सरकार को शर्म करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आज प्रदेश में आम जनता के हितों को सुरक्षित रख पाने में पूरी तरह असफल हो गई है। बेरोजगारी, महंगाई, महिला सुरक्षा को कम करने में सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है।

पुतला दहन कार्यक्रम में ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष संजय बिष्ट, महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल, प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा, वरिष्ठ नेता विजय सिजवाली, नीरज तिवारी, कानू बिष्ट, संदीप भेसौड़ा, सतनाम सिंह, देवेन्दर बिष्ट, हिरदेश कुमार, प्रदेश सचिव हाजी सुहेल, पीसीसी भगीरथी बिष्ट, पूर्व प्रमुख संध्या डालाकोटी, महिला अध्यक्ष नीमा भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष राधा चौधरी, जया कर्नाटक, महानगर सचिव मोनिका सती, किरन डालाकोटी, महेश कांडपाल, हिमांशु जोशी, प्रवीण भट्ट, गोविंद गोस्वामी, हरीश मेहरा, तारा नेगी, प्रमोद आर्या, त्रिभुवन जोशी, दीपू तिवारी, संजय सिंह, गोपू खोलिया, भानू पलड़िया, रतन सिंह, नारायण सिंह खनी, दयानंद आर्या, बलदेव सिंह, उमेश बुधनी, किशन आर्या, रविन्दर सिंह, ओम प्रकाशपाल, देवंदर राणा, श्याम सिंह बिष्ट, मुकेश बिष्ट सहित आदि कांग्रेसीजन मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका: पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440