हल्द्वानी में ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेसियों ने एक घंटे का किया उपवास

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। केंद्र की भाजपा सरकार पर ईडी जैसी सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने बुधवार को हल्द्वानी में एक घंटे उपवास किया। कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर गुस्सा जताया।

यहां स्वराज आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में उपवास कार्यक्रम में बैठे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार बीते 8 सालों से लगातार गांधी परिवार की छवि खराब करने का षड्यंत्र करती आ रही है। अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को किसी भी तरह सरकारी एजेंसियों के माध्यम से बदनाम करना चाहती है। इस दौरान उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि भाजपा सरकार के इस षड्यंत्र के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। इस मौके पर भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   यूकेएसएसएससी ने जारी किया 15 समूह-ग भर्तियों का कैलेंडर, जानिए कब आएंगे विज्ञापन और कब होंगी परीक्षाएं
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440