कांग्रेसियों ने लौह महिला और लौह पुरुष को किया याद, उनके बताये मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी को शहादत दिवस और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी को जयंती पर आज जिला-महानगर कांग्रेस कमेटी ने हल्द्वानी विधायक श्री सुमित हृदयेश के नेतृत्व में स्वराज आश्रम में पुष्प अर्पित कर याद किया। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा दोनों महान विभूतियों से हमें देश हित मे सर्वस्व त्याग और संपूर्ण समर्पण की सिख मिलती है। देश हित के लिए हम सबको आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मिलजुलकर कार्य करने की नितांत आवश्यकता है।
जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल और महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद बिष्ट ने कहा कि यह हम सब कांग्रेसजनों के लिए सौभाग्य की बात है कि दोनों महान विभूतियों का कांग्रेस संगठन से गहरा नाता रहा है। कांग्रेस ने आप दोनों के नेतृत्व में देश हित में अनेकों अनेक कार्य किये है।

यह भी पढ़ें -   देहरादून के चूना भट्ठा क्षेत्र में महिला का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

इस दौरान सतीश नैनवाल, हेमन्त बगडवाल, मलय बिष्ट, महेश शर्मा, जगमोहन चिलवाल, राजू बिष्ट, पार्षद राधा आर्य, गीता बहुगुणा, कमला तिवारी, गोविंद बगडवाल, इंदरलाल आर्य, जगमोहन बगडवाल, कैलाश साह, प्रदीप नेगी, संदीप भैसोड़ा, संजू उप्रेती, मनोज श्रीवास्तव, सुशील डुंगरकोटी, अशोक जोशी, अरशद अली आदि ने इंदिरा और पटेल जी को याद कर उनके बताये मार्ग पर चलते हुवे देश सेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम के उपरांत वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता स्व. साबिर सलमानी जी और वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता श्रीमती मीना पंवार के छोटे बेटे के आकस्मिक निधन पर मौन रख सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में पुलिस की मुठभेड़, कुख्यात असलहा सप्लायर बंटी कोली पैर में गोली लगने से घायल, भारी मात्रा में हथियार बरामद
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440