कांग्रेसियों ने किया राजभवन कूच, भाजपा सरकार पर लगाया प्रतिशोध की राजनीति करने आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ के बाद पूरे देश में कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है। इसी को लेकर देहरादून में गुरूवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय से राजभवन कूच किया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियो ने भाजपा सरकार पर प्रतिशो की राजनीति करने का आरोप लगाया। उनका कहना था की कांग्रेस पार्टी अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगी। कांग्रेस पार्टी सोनिया-राहुल गांधी के साथ खड़ी है। कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार के किसी भी दमनकारी कदम से डरेंगे नहीं। ऐसी प्रतिशोध की राजनीति पहले कभी नहीं देखी गई। सरकार को आवाज दबाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
इस मौके पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा ने कहा की लोकतंत्र में हर उठती आवाज को मोदी सरकार अपनी दमनकारी कृत्यों के साथ उस आवाज को दबा देना चाहती है, कांग्रेस यह होने नहीं देगी।

यह भी पढ़ें -   कमिश्नर का औचक निरीक्षण, तहसील और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में मिलीं भारी खामियां

राजभवन कूच करने वालों मे मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महामंत्री विजय सारस्वत, विधायक प्रतापनगर विक्रम सिंह नेगी, विधायक जसपुर आदेश चौहान, विधायक नानकमत्ता गोपाल राणा, विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, राजकुमार, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मसूरी मनमोहन मल्ल, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पार्षद कोमल बोहरा, उर्मिला थाप, जिला अध्यक्ष संजय किशोर, अश्वनी बहुगुणा, आनंद त्यागी, प्रवीण त्यागी, अरुण शर्मा, सागर लांबा, प्रियांश छाबड़ा, पुनीत कुमार, नीरज नेगी,अजय रावत, कुलदीप चौधरी, मनीष वर्मा, नागेश रतूड़ी, राजीव कुंज आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   120 मीटर गहरी खाई में गिरी जेसीबी, चालक की मौत
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440