कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाकर जताया विरोध

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे के दौरान गुब्बारे में काले झंडें बांधकर किया जोरदार विरोध प्रदर्शन। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच तीखीनोक झोंक व जमकर धक्का मुक्की हुई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों का कहना था उत्तराखंड में जिस प्रकार से भर्तियों में की धांधली और नौकरियाँ बेचने का मामला सामने आया है वह बेहद शर्मनाक है भर्ती घोटाले की उच्चस्तरीय जांच की कर असली गुनहगारों को सलाखों में डाला जाये। युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया जाये। मांग की हल्द्वानी महानगर की बदहाल सड़के ठीक करने आईएसबीटी व रिंग रोड का निर्माण करने। स्वस्थ सुविधाओं में सुधार करने सरकारी विभागों व्यपात भष्ट्राचार निपटने के सख्त कदम उठाये जाये। युवा नेता नाजिम आँसारी दीपा खत्री व महानगर उपाध्यक्ष शहनवाज मालिक जतिन अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार पेपर लीक मामले की सीबीआई जाँच कर कर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले असली गुनहगारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाये। गिरफ्तारी के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री वापिस जाओ, राज्य में हो रहे घोटालों को उजागर करो, बेरोजगारों को रोजगार दो जैसे नारे लगाए।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड में दो दिन और भारी बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरने व ओलावृष्टि का खतरा

गिरफ्तारी देने वालों में मीडिया प्रभारी सचिन राठौर, युवा नेता शानू अल्वी महानगर सचिव हैप्पी माहेश्वरी मयंक गोस्वामी जतिन अग्रवाल शहनवाज मालिक दीपा खत्री नाजिम आँसारी सचिन राठौर आदर्श वर्मा पंकज कश्यप आदि प्रमुख थे।

यह भी पढ़ें -   04 मई 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440