कृषि विधेयकों के विरोध में कांग्रेसियों ने किया राजभवन कूच

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कांग्रेस ने संसद से पारित कृषि विधेयकों के विरोध में राजभवन कूच किया। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस देशभर के किसानों के हितों पर कुठाराघात नहीं होने देगी। मोदी सरकार के लोकसभा व राज्यसभा से पारित करवाए गए कृषि विधेयकों का अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी विरोध करती है। इसके लिए पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर आर-पार की लड़ाई लड़ेगी। मोदी सरकार पर किसान विरोधी फैसले लेने के आरोप लगाए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कृषि संबंधित तीन विधेयकों को पारित कराने से केंद्र सरकार का किसान विरोधी चेहरा ही सामने आया है। आज कृषि से संबंधित तीन कानूनों के विरोध में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड मे हुंकार भरी। कांग्रेस कार्यकर्ता राजभवन कूच के लिए निकले। कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर हाथीबड़कला चौक पर रोक लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों में खूब नोक-झोंक भी हुई।प्रीतम सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि संसद के बीते मॉनसून सत्र में पास किये गए तीन काले कानून देश के 65 करोड़ किसानों को गुलाम बनाने की बड़ी साजिश है जिसका सूत्रपात मोदी ने किया है। उन्होंने कहा कि अगर देश में एमएसपी प्रणाली ही समाप्त हो जाएगी तो किसान अपनी फसल का मूल्य किस प्रणाली से तय करेगा। उन्होंने कहा कि अनाज मंडी व सब्जी मंडी समाप्त कर किसान को पंगु बनाने की बड़ी साजिश है। प्रीतम सिंह ने कहा कि आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 में संशोधन कर मोदी सरकार ने जमाखोरी व कालाबाज़ारी को कानूनी रूप से वैध बना दिया। श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि आज देश के करोड़ों किसान मोदी सरकार के इन किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ सड़को पर उतरे हुए हैं और मोदी जी आंखों में पट्टी बांध कर इन कानूनों को जायज ठहरा रहे हैं। उन्होंने राज्य के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ आज के राजभवन कूच को ऐतिहासिक बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।
कूच से पूर्व कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित सभा को राज्य सभा संसद प्रदीप टम्टा, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, विधायक ममता राकेश, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत की,दिनेश अग्रवाल, गणेश गोदियाल, विधायक मनोज रावत, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, जोट सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक राजकुमार, धीरेन्द्र प्रताप, किसान नेता धर्मपाल, जिला पंचायत रुद्रप्रयाग की पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने भी संबोधित किया।

यह भी पढ़ें -   विधानसभा में इस बयान पर बवाल! महिला आरक्षण पर बोलते ही गरजे सीएम धामी, विपक्ष का जोरदार हंगामा”

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440