समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस सोशल मीडिया को भाजपा सरकार की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाने का मुख्य हथियार बनाये जाने पर तैयारियां शुरू हो गयी है। छह विधानसभा स्तर पर विभिन्न प्रदेशों के समन्वयक भ्रमण कर कांग्रेस आईटी सेल को मजबूत बनाने के गुर सिखायेंगे। इसी को लेकर बुधवार को यहां स्वराज आश्रम में विभिन्न प्रदेशों से आये समन्वयकों ने कांग्रेस की बैठक में भाग लिया।
बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने बताया कि जनपद की सभी विधानसभाओं में बूथ, स्तर पर सोशल मीडिया नेटवर्क मजबूत किया जा रहा है। एआईसीसी द्वारा भेजे गये समन्वयक प्रत्येक ब्लाक कांग्रेस के माध्यम से सभी बूथ कार्यकर्ताओं को नोबल मीडिया से जोड़ेंगे। महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने बताया कि सभी फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ता इस मुहिम में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जोंड़गे।
विभिन्न प्रदेशों से आये समन्वयकों में मुख्य रूप से असद उद्दीन (मध्य प्रदेश), जितेंद्र शर्मा (राजस्थान), उबेद उल्ला (बिहार) के साथ-साथ बैठक में प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष दिनेश बुधानी, वकील अहमद, गुरदीप सिंह, राजेंद्र बिष्ट, तारा नेगी, गणेश आर्या, खष्टी राघव, मनोज श्रीवास्तव, संजय बिष्ट, केदार पलड़िया, हाजी सुहैल सिद्दीकी, युंका जिलाध्यक्ष गजेन्द्र गौनिया, विशाल भोजक, भानू पलड़िया, कैलाश दुम्का, राजेन्द्र बिष्ट, जाकिर हुसैन, दिवान बिष्ट, आईटी ब्लाक अध्यक्ष गोपाल बिष्ट, हिमांशु गांधी, हिमांशु जोशी, संदीप भसौड़ा आदि थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















