हरीश दुर्गापाल से आशीर्वाद लेने पहुंची कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी संध्या डालाकोटी को समर्थकों ने लौटाया बैरंग

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/लालकुआं। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल से आशीर्वाद लेने पहुंची कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी संध्या डालाकोटी को समर्थकों ने बैरंग लौटा दिया। आपकों बता दें कि बीते दिवस सोमवार की शाम को कांग्रेस की जारी दूसरी लिस्ट में लालकुआं सीट से संध्या डालाकोटी को टिकट दिये जाने से हरीश दुर्गापाल के समर्थकों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

यह भी पढ़ें -   रोटी की तलाश में गए थे खेत, घर लौटी सिर्फ दो अर्थियां… आकाशीय बिजली ने एक ही पल में उजाड़ दिए दो परिवार

मंगलवार की प्रातः पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल अपने आवास पर समर्थकों के साथ राय सुमारी में लगे हुए थे। उसी समय कांग्रेस पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी संध्या डालाकोटी व उनके पति किरन डालाकोटी समर्थकों के साथ के वहां पहुंच गये। जैसे ही उन्हें आते देखा तो दुर्गापाल के समर्थकों ने मुख्य द्वार बंद कर उनका रास्ता रोक दिया और श्रीमती डालाकोटी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इधर संध्या डालाकोटी भी अपने समर्थकों के साथ वहीं गेट पर धरने में बैठ गयी। इस दौरान हरीश चंद्र दुर्गापाल के बेटे पंकज दुर्गापाल वहां आकर उन्हें मौके की नाजकत को समझाते हुए उनसे जाने की अपील करने लगे। बाद में समर्थकों से रायसुमारी के दौरान हरीश दुर्गापाल ने कांग्रेस से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। दुर्गापाल के इस घोषणा के बाद संध्या डालाकोटी समर्थको के साथ वापस चली गईं।

यह भी पढ़ें -   सावन में ग्रहण 2026: सावन माह में सूर्य, चंद्र ग्रहण, क्या होगा इनका असर, अपनाये ये उपाय
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440