रोजाना खाली पेट करें इन चीजों का सेवन, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। सुबह की शुरुआत सही होना सेहत के लिए बहुत जरूरी है. खासतौर पर सर्दी के मौसम में हम खाली पेट जो भी खाते हैं उसका सीधा असर हेल्थ पर पड़ता है। सर्दियो में वायरल इंफेक्शन होने की संभावना कई गुना ज्यादा बढ़ जाती है। इसके साथ ही ठंड में इम्युनिटी वीक होती है, जिसके कारण आप तेजी से सर्दी-जुकाम और बुखार का शिकार हो सकते हैं। इसलिए डाइट में उन चीजों को शामिल करना चाहिए, जो आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने के साथ साथ शरीर में गर्माहट बनाए रखने में भी मदद करे। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन चीजों के बारे में जिनका सर्दियों में रोजाना खाली पेट सेवन करने से कोई बीमारी आस पास फटकेगी भी नहीं।

गर्म पानी और नींबू
गर्म पानी और नींबू से आप अपने दिन की शानदार शुरुआत कर सकते हैं। गुनगुने पानी में नींबू और थोड़ा सा शहद डालकर पीने से बॉडी के टॉक्सिक एलिमेंट बाहर निकलेंगे जिससे आपका डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक ढंग से काम करेगा और वेट लॉस करने में भी मदद मिलेगी।

बादाम
बादाम में फाइबर, ओमेगा 3,मैग्नीशियम, विटामिन ई, प्रोटीन, और ओमेगा 6 जैसे तत्व मौजूद हैं जो सेहत के लिए फायदों का भंडार माना जाता है। रोजाना 3 से 4 बादाम खाना बहुत ही फायदेमंद होता है। दरअसल बादाम की तासीर गर्म होती है. सर्दियों में आप चाहें तो रात में बादाम को भिगो कर सुबह उसका सेवन कर सकते हैं। इससे भी आपके शरीर में गर्माहट बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें -   शराब के नशे में रिश्तों का कत्ल! भतीजे ने लोहे की रॉड से चाचा-चाची को मार डाला, बहू पर भी किया जानलेवा हमला

अंजीर-मुनक्का
अंजीर और मुनक्का औषधीय गुणों से भरपूर हैं। खुद को हेल्दी बनाए रखने के लिए इन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। रात को सोने से पहले 2-3 अंजीर, मुनक्का अखरोट को भिगो दें और सुबह पानी के साथ-साथ खा लें। इससे आपका शरीर गर्म रहेगा और तमाम तरह की बीमारियों से भी छुटकारा मिलेगा।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के 5 जिलों में बदलेगा मौसम, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार; घाटियों में कोहरे की चेतावनी

पपीता
पपीता डाइजेशन लिए अच्छा माना जाता है। रोज सुबह खाली पेट पपीता खाने से आपके इंटेस्टाइन की ठीक ढंग से सफाई होती है, जिसकी वजह से आपको कब्ज, एसिडिटी जैसी तमाम परेशानियों छुटकारा मिलेगा। साथ ही वजन भी कम होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440