समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में प्रतिपक्ष की नेता डॉक्टर इंदिरा हृदयेश के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार जारी है। यह जानकारी देते हुए उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि डॉ हृदयेश को पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर हरियाणा के गुरुग्राम जनपद के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 2 दिन पहले उनका बुखार उतर गया था। और अब उनके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार जारी है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अगले दो-तीन दिनों में ऐसी आशा है कि उनको अस्पताल से छुट्टी मिल जाए परंतु उसके बाद भी उन्हें कुछ दिन पृथकावास में रहना होगा।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


