कूलर में लगने वाली घास आयी आग की चपेट में, हजारों का नुकसान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बरेली रोड में कूलर में लगने वाली घास में आग लग गई। इससे हजारों के नुकसान का अनुमान है। मौके पर पहुंचे दमकल वाहन ने आग पर काबू पाया। बरेली रोड स्थित गांधी स्कूल के पास उत्तर प्रदेश के कन्नौज क्षेत्र से आये लोग कूलर में लगने वाली घास का निर्माण करते हैं।

बताया जाता है कि मंगलवार की प्रातः अचानक घास में आग लग गई। इससे पहले कि यह लोग कुछ समझ पाते आग पूरी तरह फैल गई और घास स्वाहा हो गई। इस बीच सूचना पर पहुंचे दमकल वाहन ने आग पर काबू पाया। इस आग से गज्जो देवी, सत्यप्रकाश, इन्द्रवती, किशन, गौरा देवी, रामवीर आदि द्वारा कूलर में लगने के लिए बनाई गई करीब चार हजार नग घास स्वाहा हो गई। आग से हजारों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने आग से हुई क्षति का जायजा लिया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440