पुलिस ने दो अपराधियों पर लगाई गैंगस्टर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने दो अपराधियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस के अनुसार गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर पुत्र उमेश सिंह निवासी बसुन्धरा कालोनी धानमिल व अमन कुमार पुत्र जोगेन्द्र प्रसाद निवासी जमरानी कॉलोनी दमुवाढूंगा लंबे समय से समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं।

पुलिस के अनुसार दोनों गैंग बनाकर लोगों को डरा-धमका कर भय का माहौल बनाते रहे हैं साथ ही कई बार जेल की हवा भी खा चुके हैं। जेल से छूटने के बाद दोनों पुनः अपने क्रियाकलापों को संचालित करने लगते हैं। जिसको देखते हुए पुलिस ने दोनों पर गैंगस्टर की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   खड़गे के मंच के ‘शुद्धिकरण’ पर सियासी संग्राम तेज, कांग्रेस ने उठाए सवाल तो BJP ने झाड़ा पल्ला
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440