समाचार सच, देहरादून। प्रवासियों की बढ़ती संख्या के चलते अब प्रतिदिन कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को उत्तराखंड में कोरोना बम फूट पड़ा। शाम तक आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज 216 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। यह पहली बार है जब राज्य में इतनी अधिक संख्या में संक्रमित पाए गए हैं। राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण के 716 रोगी चिन्हित हो चुके हैं। इनमें से 102 रोगियों को ठीक होने पर अस्पतालों से छुट्टी मिल गयी है। दोपहर को जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोविड-19 रोगियों की रिकवरी दर 14.78 प्रतिशत है।
आपकों बता दें कि शुक्रवार देर शाम जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोरोना संक्रमण के 106 मामले पाए गए। ये मामले आज दोपहर को बताए गए 102 मामलों से अलग हैं। कुल मिलाकर शुक्रवार को 208 मामले मिले हैं। आज अल्मोड़ा में 21, नैनीताल में 84, बागेश्वर और टिहरी में आठ, देहरादून में 71, हरिद्वार में पांच , ऊधमसिंह नगर में पांच, नैनीताल, पौड़ी में तीन , उत्तरकाशीमें चार, रुद्रप्रयाग में दो और पिथौरागढ़ में एक संक्रमित केस मिला है।
ज्ञात हो कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में 835 सैंपल निगेटिव मिले। वहीं, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, अल्मोड़ा और नैनीताल जिले में 30 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। दून में 17 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें एक मरीज मुंबई से आया। जबकि तीन संक्रमित निरंजनपुर मंडी में आढ़ती हैं। पांचवां मरीज पहले से संक्रमित मरीज के संपर्क में आया है। वहीं, निजी पैथोलॉजी लैब में भी एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण मिला। वो एक निजी अस्पताल में भर्ती है। वहीं शाम को दून में तीन और संक्रमित पाए गए। इनमें एक मरीज एम्स ऋषिकेश में भर्ती है। दूसरा महाराष्ट्र से आया है। जबकि तीसरा मरीज पहले से संक्रमित मरीज के संपर्क में आया है। वहीं देर रात एम्स ऋषिकेश में आठ और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। इनमें भी कई लोग बाहर से आए बताए जा रहे हैं। हरिद्वार जिले में महाराष्ट्र से आए सात लोग संक्रमित मिले। टिहरी जिले में भी महाराष्ट्र से आए दो और लोग संक्रमित पाए गए। अल्मोड़ा में तीन संक्रमित मरीज महाराष्ट्र से आए।

https://www.edumount.org/



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


