समाचार सच, हल्द्वानी/देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को राज्य में फिर कोरोना बम फूटा पड़ा है, पिछले 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 439 नए मामले सामने आये हैं। जबकि चार कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। ज्ञात हो कि मंगलवार को 411 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में बुधवार को मिले 439 नये मामलों में से सबसे ज्यादा हरिद्वार में 139 केस मिले। जबकि 119 हरिद्वार, 82 देहरादून, 21 चमोली, 17 टिहरी गढ़वाल, 12 चंपावत, 28 नैनीताल, सात पिथौरागढ़, पांच पौड़ी गढ़वाल, तीन-तीन मामले रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा से मिले हैं। वहीं, 217 लोग पूरी तरह से ठीक हुए हैं, जबकि चार की मौत हुई है।
बुधवार को राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 10886 हो गया है। जबकि राज्य में अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या 6687 हो गई है। जबकि 4020 केस एक्टिव हैं। जबकि राज्य में कुल मृतकों की संख्या 140 हो गई है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












