उत्तराखंड में रविवार को फूटा कोरोना बम, आये 239 नए मामले

खबर शेयर करें

हरिद्वार में सर्वाधिक 150, देहरादून में 58 निकले कोरोना पॉजिटिव

समाचार सच ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना के रिकॉर्ड नए मामले सामने आए हैं। रविवार को प्रदेशभर में 239 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। तकरीबन चार माह के अंतराल में एक दिन में पहली मर्तबा इतने लोग संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले 29 मई को राज्य में 216 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
हरिद्वार में सर्वाधिक 150 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 58 देहरादून, 13 ऊधमसिंह नगर, सात नैनीताल, पांच उत्तरकाशी, चार पौड़ी गढ़वाल, एक-एक मामले चमोली और पौड़ी में सामने आए हैं। वहीं, 35 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। रिकवरी दर भी 69 फीसद पर पहुंच गई है, जबकि जुलाई शुरुआत में ये अस्सी फीसद से ऊपर पहुंच गई थी।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को 2505 लोगों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 239 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 2573 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे गए हैं। प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 4515 हो गया है, जिनमें से 3116 लोग पूरी तरह से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान राज्य में 1311 मामले एक्टिव हैं, जबकि 52 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 36 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। आपको बता दें कि अबतक 104118 लोगों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। वहीं, 8104 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   औषधीय गुणों से भरपूर नींबू और शहद के पानी को सुबह-सुबह खाली पेट पीना शुरू कर दें

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440